आमिर खान का है फातिमा सना से तीसरी शादी का पूरा मन, मगर इस वजह ने अब तक रोक रखे हैं हाथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आमिर खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आए हैं। गौरतलब है कि आमिर खान ने हमेशा लोगों को अपनी एक्टिंग से हैरान किया है।
उनकी एक्टिंग के चलते उन्हें मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहा जाता है। एक्टर भले ही साल दो साल में एक फिल्म करते हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा सुपरहिट जाती है। बता दें कि आमिर खान आए दिन सुर्खियों में रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। आमिर कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी बेटी इरा खान है।
एक्टर की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि आमिर अपनी बेटी इरा के चलते तीसरी शादी नहीं कर सकते हैं।
दरअसल, बीते काफी समय से ये खबर जोरों पर है कि आमिर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से शादी कर सकते हैं। साथ ही ये खबर भी काफी ज्यादा वायरल हो रही है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। फैंस का कहना है कि आमिर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। लेकिन वो अपनी बेटी के चलते फातिमा से शादी नहीं कर सकते।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इरा खान ने अपने पिता आमिर खान को तीसरी शादी करने से साफ इंकार किया है। साथ ही ये भी कहा है कि अगर वो फातिमा से शादी करेंगे तो वो उनसे बात नहीं करेंगी। ये खुलासा इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।
अगर बात करें आमिर खान के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में नज़र आएंगे। फिल्म में आमिर के साथ सलमान खान, शाहरुख खान, नागा चैतन्या, करीना कपूर खान, पंकज त्रिपाठी, योगी बाबू जैसे कई बड़े कलाकार नज़र आएंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।