अनिल कपूर जवान रहने के लिए पीते हैं सांप का खून? ‘ यूजर के सवाल का एक्टर ने दिया जवाब

अनिल कपूर जवान रहने के लिए पीते हैं सांप का खून? ‘ यूजर के सवाल का एक्टर ने दिया जवाब

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर खबरों में बने रहते हैं। अक्सर उनके फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है। 64 साल अनिल कपूर (Anil Kapoor) लोगों को दिखने में 25 साल के लगते हैं। ऐसे में कुछ यूजर ने कहना है कि अनिल कपूर जवान दिखने के लिए सांप का खून पीते हैं और किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं। अब इन सवालों का अनिल कपूर ने अरबाज खान के टॉक शो Pinch पर रिएक्ट किया है।

टॉक शो Pinch में यूजर्स ने किया अजीबोगरीब सवाल

अनिल कपूर ने अरबाज खान के टॉक शो Pinch में शिरकत किया, जहां उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़े कई राज खोले। अरबाज खान के टॉक शो में अनिल कपूर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। हालांकि अरबाज ने अनिल कपूर इस शो के एक सेगमेंट में जब कुछ लोगों का रिकॉर्डेड वीडियो दिखाया तो वह एकदम शॉक्ड हो गये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं?

यहाँ भी पढ़िए  बेटी सारा और सौतन करीना की बढ़ती नज़दीकियों देख नाराज़ हुई अमृता सिंह, कहा- ‘मैं करीना से…’

रिकॉर्डेड वीडियो में लोग सबसे ज्यादा अनिल कपूर के फिटनेस को लेकर सवाल किया। वीडियो के शुरुआत में तो लोग अनिल कपूर की उम्र के राज का अंदाजा लगाते हैं फिर बाद में खुद ही क्रिटिसाइज करते हुए उनके फिटनेस का राज बताते हुए दिखते हैं। इस दौरान एक शख्स ने कहा -मुझे लगता है वो (अनिल कपूर) किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे शख्स का मानना था कि उन्हें ब्रह्मा जी का वरदान मिला है। इसके बाद तीसरे यूजर ने तो सारी हदें पार कर दी। उनसे कहा कि अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं, यही उनकी फिटनेस का राज है।

यहाँ भी पढ़िए  दुनिया के इन 8 महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान

अनिल कपूर ने दिया जवाब

यूजर्स के सवालों का वीडियो देखने के बाद अनिल कपूर हंसने लगते हैं और अरबाज से पूछते हुए कहते हैं, ” क्या ये सवाल सही के हैं या आप लोगों ने पैसे देकर उन्हें ऐसा कहने को कहा है। ” इस पर अरबाज ने हंसते हुए कहते हैं किये सब टिप्पणियां सही हैं। उनकी बात सुनकर अनिल ने कहा कि वो कहते हैं ना कि बहुत दिया देने वाले ने, आंचल में नहीं समाए। ऊपर वाला मेरे ऊपर मेहरबान था। उसने हर चीज से मुझे नवाजा है।

खुद को लकी समते हैं अनिल कपूर

इस दौरान अनिल अपनी फिटनेस और सफलता का क्रेडिट भगवान को देते हुए खुद को भाग्यशाली कहा। एक्टर ने कहा कि वैसे तो हर कोई उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन वो भाग्यशाली रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद दिया गया है। साथ ही जो प्यार जनता ने दिया उसके लिए भी वो उनके शुक्रगुजार हैं।

यहाँ भी पढ़िए  नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विंटेज लुक में बनाया मुंबई में आलीशान बंगला, पिता की याद में रखा नाम

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *