अनुष्का शर्मा को दुबई पहुंचते ही मिला ‘चॉकलेटी’ विराट कोहली वाला सरप्राइज, देखें फोटोज

अनुष्का शर्मा को दुबई पहुंचते ही मिला ‘चॉकलेटी’ विराट कोहली वाला सरप्राइज, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज ही यूके को गुडबाय कहकर दुबई पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बेटी वामिका के साथ पति विराट कोहली (Virat Kohli) को ज्वाइन किया है, जो आने वाले IPL 2021 मैच के लिए दुबई में हैं। वहीं, अपनी इस ट्रिप के दौरान अनुष्का सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर कर रही हैं। रविवार को दुबई पहुंचते ही अनुष्का ने अपने सोशल एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि किस तरह उन्हें कमरे में रोमांटिक और खास सरप्राइज मिला, जिसमें ‘चॉकलेटी विराट कोहली’ की खूब चर्चाएं हो रही हैं।

यहाँ भी पढ़िए  सुनील ग्रोवर जल्द ही कपिल शर्मा शो में दिखने को मिलेंगे , लेकिन उनकी इस शर्त ने मुश्किल में डाल दिया

वायरल हुईं तस्वीरें

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक उन्होंने फ्लाइट की खिड़की से यूके को गुडबाय करते हुए शेयर की है। वहीं, दूसरी फोटो में वो बता है कि वो दुबई में अपने पति को सपोर्ट करने के लिए पहुंच चुकी हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में दिख रहा है कि ढ़ेर सारी चॉकलेट, ब्राउनी के साथ-साथ खाने की काफी चीजें रखी हुई हैं। वहीं, इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा है, चॉकलेट से बनाए गए क्रिकेटर की जिसे कई लोग ‘चॉकलेटी विराट कोहली’ बता रहे हैं। वहीं, खाने की चीजों में अनुष्का-विराट की रोमांटिक तस्वीरें भी दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटोज होटल के कमरे में ली गई हैं।

यहाँ भी पढ़िए  Arjun को डेट करने पर Malaika Arora को लोगों ने कहा बुड्ढी, एक्ट्रेस ने दे डाला मुंहतोड़ जवाब

फैंस को है इंतजार

बता दें कि इस साल के जून महीने से ही अनुष्का, पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ देश से बाहर हैं। लेकिन वो इस दौरान वो अपने सोशल एकाउंट पर जुड़े फैंस के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इसके बाद से उनके फैंस को आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतजार है। हालांकि, इस बीच उन्होंने कई दिलचस्प प्रोजेक्स को प्रोड्यूस जरूर किया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *