भारती सिंह ने अपने नन्हे बेटे के साथ किया गंदा मजाक, 3 महीने के बच्चे को जोकर बनाकर उड़ा दिया मजाक

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह आए दिन अपनी उलजुलूल हरकतों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती रहती है। हाल ही में भारती सिंह पिछले कुछ समय से अपने नन्हे बेटे गोला की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें कि 3 महीने पहले ही भारती सिंह मां बनी है और इस समय पर अपनी मातृत्व सुख का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। अपने मजाकिया अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली भारती सिंह ने इस बार एक बेहद शर्मनाक हरकत कर दी है जिसकी वजह से फैंस उनको खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं और यह मजाकिया हरकत भारती सिंह ने किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने ही 3 महीने के बेटे के साथ कर दी है जिसके बाद लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे भारती सिंह ने अपने 3 महीने के नन्हे बेटे के साथ यह हरकत कर दी।
अपने बेटे के साथ भारती सिंह ने कर दिया यह गंदा मजाक
छोटे पर्दे की जानी-मानी एंकर और कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 3 महीने पहले ही एक बेटा हुआ है जिसकी खुशखबरी इन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की थी। हाल फिलहाल भारती अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन साझा करती रहती है लेकिन हालिया साझा की गई तस्वीरों में उन्होंने अपनी सारी हदों को पार कर दिया है। भारती सिंह ने दरअसल अपने बेटे की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उसमें उन्होंने अपने बेटे को जोकर की तरह बना कर रखा हुआ है बच्चे की आंखों और होठों पर भारी मेकअप लगा रखा है जिसके कारण वह बच्चा बेहद अजीब लग रहा है। आइए आपको बताते हैं कैसे फैंस ने भी इन तस्वीरों पर भारती को खूब खरी-खोटी सुनाई।
भारती सिंह ने अपने बेटे को बना दिया जोकर
भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रही है। पिछली बार जब उन्होंने तस्वीर साझा की थी उसमें गोला अपने बेडरूम में सो रहे थे और उस समय भी भारती सिंह ने बातों ही बातों में कहा था कि मेरा मन करता है कि इसके बेड पर मैं सो जाऊं। भारती इन बचकाना हरकतों से बाज नहीं आ रही है और एक बार फिर से उन्होंने ऐसी ही हरकत कर दी जब अपने बेटे को उन्होंने जोकर बनाकर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर दी। कुछ फैंस तो भारती सिंह के बेटे पर प्यार लुटाते दिखे लेकिन कुछ लोगों को भारती सिंह का यह रवैया बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और लोग उन्हें कह रहे हैं कि आपको अपने बेटे के साथ इस तरह का गंदा मजाक नहीं करना चाहिए। भारती सिंह ने अभी तक अपने आलोचकों को कोई जवाब नहीं दिया है।