बॉलीवुड के संस्कारी “बाबूजी” आलोकनाथ की काली करतूत का हुआ भांडा फोड़, अपनी बहू के साथ ही बनाए नाज़ायज़ संबंध

बॉलीवुड में कोई सीरियल किसर है तो कोई देसी गर्ल, किसी को मैन चाइल्ड का टैग मिला है तो कोई बबली गर्ल के रोल में नजर आती है। इन्हीं सितारों की फेरहिस्त में एक कलाकार ऐसे हैं जिन्हें संस्कारी बाबूजी कहते हैं। बॉलीवुड में संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर हैं एक्टर आलोक नाथ जो आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जुलाई 1956 को जन्में आलोक नाथ ने बहुत से फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर पर्दे पर पिता का रोल निभाया जो अपने बच्चों की शादी करना चाहता है।
हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, विवाह, परदेस जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहद ही संस्कारी पिता का किरदार निभाया। इसके अलावा वो कई टीवी सीरियल में ऐसे ही किरदार में नजर आए इसलिए उन्हें संस्कारी बाबूजी का टैग मिला। हालांकि पर्दे पर उन्हें भले ही ये टैग मिला हो लेकिन उनकी असल जिंदगी काफी विवादों से भरी रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
पर्दे पर निभाया पिता का किरदार
आलोक नाथ ने अपने करियर में बड़े बड़े सितारों के पिता का रोल निभाया है। वो सैफ अली खान, सलमान खान, महिमा चौधरी, अमृता राव जैसे कई कलाकारों के पिता का रोल किया। इतना ही नहीं फिल्म अग्निपथ में वो महज 34 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के पिता के किरदार में नजर आए थे। उस वक्त अमिताभ बच्चन 48 साल के थे लेकिन आलोक नाथ ने उनसे छोटे होने के बाद भी उनके पिता का किरदार निभाया। हालांकि पर्दे पर उन्हें मिली संस्कारी बाबूजी की इमेज कई विवादों के कारण टूट गई।
80 के दशक में आलोक नाथ और नीना गुप्ता के अफेयर की खबरें सामने आईं थीं। दोनों को सेट पर अक्सर साथ में टाइम बिताते देखा जाता था। उस वक्त टीवी सीरियल बुनियाद में नीना ने आलोक नाथ की बहू का किरदार निभाया था। वही ऑफस्क्रीन दोनों की नजदीकियों की खबरें काफी चर्चा में आ गईं थीं। उस दौरान पर्दे पर निभाए किरदारों को दर्शक दिल से लगा लेते थे ऐसे में ससुर और बहू के किरदार निभाने वाले कलाकारों की नजदीकी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। हालांकि उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला था।
इन विवादों में घिर चुके हैं आलोकनाथ
आलोक नाथ सबसे ज्यादा विवादों में तब आ गए थे जब मीटू विवाद में इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साल 2018 में इंडस्ट्री की कई महिला कलाकारों ने आलोक नाथ पर छेड़छाड़ और उनसे जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर विनिता नंदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ये खुलासा किया था कि आलोक नाथ ने नशे में उनके साथ घिनौना काम किया था। इन बातों को लेकर आलोक नाथ की काफी बदनामी हुई थी।
हालांकि ये मुद्दा शांत हो जाने के बाद आलोक नाथ को इंडस्ट्री में काम मिला। उन्होंने कई फिल्मों से अपने संस्कारी किरदार को बदलने की भी कोशिश की। फिल्म दे दे प्यार दे में उन्होंने अजय देवगन के पिता का किरदार निभाया लेकिन इसमें वो संस्कारी अवतार में नजर नहीं आए। वहीं फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में उन्होंने कूल दादाजी का किरदार निभाया था जो फैंस को काफी पसंद आया था।