बोनी कपूर को दुबई सरकार ने जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, उनके पूरे परिवार को मिला गोल्डन वीजा

बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) के लिए 11 नवंबर का दिन किसी जश्न मनाने से कम नहीं रहा। बोनी कपूर ने दुबई में अपना 66वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दुबई सरकार ने उन्हें खास तोहफा भी दिया। दुबई सरकार की तरफ से बोनी कपूर और उनके पूरे परिवार को गोल्डन बीजा मिला है।
उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर भी अपना 10 साल का वीजा लेने के लिए वहां मौजूद थीं। इसके अलावा बोनी ने बताया कि उनके दो बड़े बच्चों, अर्जुन और अंशुला कपूर को भी गोल्डन वीजा मिला है।
बोनी ने तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर ट्वीट किया है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मुझे और मेरे 4 बच्चों को मेरे जन्मदिन पर गोल्डन वीजा देने के लिए दुबई सरकार को धन्यवाद।”
Thank you to Dubai Government for granting me and my 4 children Golden Visa on my Birthday @DXBMediaOffice pic.twitter.com/vlVn5x6Bm1
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) November 11, 2021
उसी दिन यह खुलासा हुआ कि एक्सपो 2020 दुबई में बोनी और उनकी दो बेटियों ने इंडिया पवेलियन का दौरा किया था।
इंडियन पवेलियन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने लोकेशन पर फैमिली विजिट का एक वीडियो शेयर किया। 11 नवंबर को पोस्ट किए गए वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि “इंडियन पवेलियन पूरी तरह से हमारे देश के लिए खड़ा है; वह सब कुछ जिस पर हमें गर्व है और जो कुछ भी हम बनने की ख्वाहिश रखते हैं। जाह्नवी कपूर, बॉलीवुड अभिनेत्री, एक्सपो 2020 दुबई के इंडिया पवेलियन की अपनी यात्रा के दौरान।”
जाह्नवी और उनके भाई अर्जुन बॉलीवुड में हैं, जबकि कयास लगाया जा रहा है कि खुशी जल्द ही अपनी फिल्म की शुरुआत करेंगी।
बोनी कपूर और उनके परिवार के अलावा कई और हस्तियों को गोल्डन वीजा मिल चूका है। गोल्डन वीजा भारतीय सितारों में संजय दत्त, ममूटी, मोहनलाल, सोनू निगम और सुनील शेट्टी को भी मिला है।