VIDEO: सामने आई भारती सिंह के बच्चे की झलक, नवजात बेटे के साथ अस्पताल से घर लौटे भारती और हर्ष लिंबाचिया

भारती सिंह अपने नवजात बेटे को अस्पताल से लेकर निकल गई हैं। इस दौरान हर्ष बेटे को गोद में उठाए दिखाई दिए. इस स्टार कपल की पहली फैमिली फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को बेबी बॉय को जन्म दिया। उनके बेटे के जन्म के बाद से ही उनके परिवार के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री भी खुशी से झूम उठी है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को माता-पिता बनने की बधाई दे रहा है। भारती सिंह सोशल मीडिया के जरिए अस्पताल से भी लगातार अपने फैन्स को अपनी और बेबी के हेल्थ की अपडेट दे रही थीं। हर कोई भारती सिंह के बेटे की एक झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब फाइनली कॉमेडियन भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान भारती पैपराजी को पोज देने के लिए हर्ष के चेहरे से मास्क हटाती दिखाई दीं। भारती सिंह ने खुशी-खुशी मीडिया कैमरा के लिए पोज तो दिए ही, लेकिन भारती की प्रेग्नेंसी के दौरान हर पल उन्हें कैप्चर करने वाले फोटोग्राफर से भारती सिंह ने पूछा आप सब खुश हैं, जिसका जवाब देते हुए पैपराजी ने कहा हम मामू बन गए हैं। पैपराजी की ये बात सुनकर भारती सिंह थोड़ी सी भावुक हो गईं।
भारती सिंह जब गाड़ी में बैठीं तो मीडिया ने उनसे सवाल जवाब करना चाहा, लेकिन भारती सिंह ने उनके सामने हाथ जोड़ते हुए इशारों में कहा कि वह उनसे दोबारा मिलेंगी तो बात करेंगी। हर किसी को अब भारती के बच्चे के नाम और पहली तस्वीर का काफी बेसब्री से इंतजार है। भारती की डिलीवरी से पहले फैंस ने उनके आने वाले बच्चे के कई नाम सुझाए थे। आपको बता दे कि भारती और हर्ष ने एक ही पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘It’s a BOY’। स्टार कपल ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में भारती और हर्ष एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
बता दें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने गोवा में शादी की थी और 5 दिनों तक वेडिंग फंक्शन चला था। शादी से पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। भारती सिंह शादी के पांच साल बाद मां बनी हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। वह प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम करती रही हैं। हुनरबाज से लेकर बिग बॉस जैसे शो में वह लगातार नजर आईं और अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर करती रही हैं।
View this post on Instagram