आर्यन खान ड्रग्स कांड में क्या सच में सैनेट्री नैपकिन में ड्रग्स छुपा कर लाईं थी मुनमुन धामेचा ?

आर्यन खान ड्रग्स कांड में क्या सच में सैनेट्री नैपकिन में ड्रग्स छुपा कर लाईं थी मुनमुन धामेचा ?

आर्यन खान ड्रग्स कांड में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे इस रेड के दौरान का वीडियो ही बताया जा रहा है। जिसमें सैनिटरी पैड (नेपकिन) से ड्रग्स निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

बीते 2 अक्टूबर को मुंबई में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई युवा इस क्रूज पर ड्रग्स पार्टी कर रहे थे। इस छापेमारी में पुलिस ने शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

इन आठ लोगों ने आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी शामिल थे। इस रेड के दौरान खबर सामने आई थी कि इस पार्टी में मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छुपाकर लाई थीं।

यहाँ भी पढ़िए  हरियाणवी डांसर ने सफेद रंग का सूट पहनकर किया कमर तोड़ डांस, वीडियो हुआ वायरल

हालांकि इस खबर की अब तक पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे इस रेड के दौरान का वीडियो ही बताया जा रहा है। जिसमें सैनिटरी पैड से ड्रग्स निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया (ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने आर्यन खान ड्रग्स केस से ही जोड़ा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है ‘शिप में मुनमुन नामक आरोपी के कमरे से सैनिटरी पैड्स में से ड्रग्स बरामद हुई।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सैनिटरी पैड खोल रही है जिसके अंदर की तरफ एक पेपर में ड्रग पिल्स निकलती है। इस वीडियो को आर्यन खान केस से ही जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यहाँ भी पढ़िए  Dance : डांसर ने डांस के दौरान दिखाया अपना जलवा, वीडियो वायरल

वहीं मुनमुन धमेचा के पकड़े जाने के बाद टाइम्स नाओ ने उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उनके भाई ने ऐसी किसी भी खबर को खारिज किया था।

यहां तक कि मुनमुन के भाई ने अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात से भी साफ इनकार कर दिया था। मुनमुन के भाई ने इसके लिए एजेंसी को झूठा तक कह दिया। उन्होंने कहा कि, ‘ये सबकुछ झूठ है। जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।

बता दें कि मुनमुन धमेचा पेशे से मॉडल हैं और एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल इन सभी आरोपियों को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया है

यहाँ भी पढ़िए  Urfi Javed ने की बेशर्मी की हद पार! कैमरे के आगे एक-एक कर पहने सारे कपड़े

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *