अब आप भी किराए पर ले सकते हैं शाहरुख खान के मन्नत में कमरा, देखें किराए की कीमत

जैसा कि हम सभी जानते हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान का बंगला देशभर में मशहूर है। शाहरुख खान का बंगला मन्नत मुंबई में स्थित है जो कि दुनिया के सबसे महंगे बंगलों के लिस्ट में शामिल होता हुआ नजर आता है। इस बंगले को देखने के लिए देश भर से लोग उनके बंगले के सामने जमा भी होते हुए नजर आते हैं। इससे हम साफ- साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि शाहरुख खान का बंगला मन्नत कितना ज्यादा लग्जरियस हो सकता है।
आपको बता दिया क्या हाल ही में किंग खान शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक सेशन रखा था, जिसका नाम था आस्क एसआरके सेशन। इस सेशन के माध्यम से अभिनेता के फैंस पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के सवाल पूछते हुए नज़र आए हैं। वही एक सोशल मीडिया यूजेर ने शाहरुख खान से बेहद अजीब सवाल पूछ लिया था उसने पूछा था कि, “सर मुझे मन्नत में एक रूम रेंट पर चाहिए, कितने में मिलेगा।”शाहरुख खान इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि,”30 साल की मेहनत लगेगी, देने के लिए तैयार है।”
मिली जानकारी के मुताबिक बता दिया जाए कि किंग खान शाहरुख खान ने यह बंगला 2001 में खरीदा था। तब इस बंगले की कीमत 13.32 करोड़ थी। आज इसी बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए है। पहले इस बंगले का नाम विला वियना हुआ करता था, लेकिन जब शाहरुख खान ने इस बंगले को खरीदा तब उन्होंने इस बंगले का नाम मन्नत रख दिया था। शाहरुख खान के यही बंगला आज देश भर में मशहूर है। लोग इसे टूरिस्ट प्लेस भी मानते हैं और इस जगह का भ्रमण करने भी आया करते हैं।