Video: ‘इतना पैसा होने का क्या फायदा’, बुजुर्ग की मदद नहीं करने पर श्रद्धा कपूर पर नाराज हुए लोग

Video: ‘इतना पैसा होने का क्या फायदा’, बुजुर्ग की मदद नहीं करने पर श्रद्धा कपूर पर नाराज हुए लोग

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने इंडस्ट्री में अपने काम से काफी नाम कमाया है। उनका एक वीडियो (Shraddha Kapoor Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर ने एक बुजुर्ग की मदद नहीं की और उसे अनदेखा कर दिया।

सेलिब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ जुहू में लंच करने के बाद वापस जाती हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग उनसे मदद मांगता है लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ बात करने में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उसे अनदेखा कर देती हैं और उसकी मदद नहीं करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

श्रद्धा कपूर की ये हरकत सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इतने बड़े लोग हैं, एक गरीब की मदद नहीं कर सकते।’ एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे बड़ी गरीब तो वही है श्रद्धा कपूर।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हीरो वो होता है जो गरीब की मदद करता है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इतना पैसा होकर भी क्या फायदा, वो गरीब को पैसा भी नहीं दे रही है। इस तरह से तमाम यूजर्स ने कॉमेंट किए हैं।’

यहाँ भी पढ़िए  सैफ अली खान से शादी करने के बाद से अपने पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती करीना, खुद बताई यह सच्चाई

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म ‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। अब वह फिल्म ‘नागिन’ और फिल्म ‘स्त्री 2’ में काम करती दिखाई देंगी। इसके अलावा श्रद्धा कपूर डायरेक्‍टर लव रंजन की अगली अनाम फिल्‍म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करेंगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *