रणबीर के घर जल्द ही गूंजने वाली हैं छोटे बच्चे की किलकारियां, आलिया ने शादी के 2 महीने बाद दी खुशखबरी

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान के घर में बहुत ही जल्द बड़ी खुशखबरी आने वाली है। आपको बता दें कि 2 महीने पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को पूरा रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। पिछले कुछ समय से अपने फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए चर्चा बटोर रही आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की है। इस खुशखबरी को सुनकर पूरा कपूर खानदान खुशी से झूम उठा है। हम आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसको देखकर आलिया भट्ट के फैंस और खुद कपूर परिवार भी बेहद उत्सुक है। आइए आपको बताते हैं आलिया भट्ट ने किस तरह से अपने आने वाले गुड न्यूज़ को अपने फैंस और परिवार के साथ साझा किया
प्यारी सी तस्वीर के साथ आलिया भट्ट ने किया ऐलान, आने वाला है नन्हा मेहमान
14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को तकरीबन 4 सालों तक डेट करने के बाद शादी के लिए चुना था। इन दोनों ही कपल की शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी पहुंचे थे और उनकी शादी बेहद ग्रैंड लेवल की हुई थी। शादी के बाद ही यह दोनों अपने अपने कामों में व्यस्त हो गए थे लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया साइट पर जो खुशखबरी साझा की है उसको देखकर पूरा कपूर खानदान खुशी से झूम उठा है। आलिया भट्ट की यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है जो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। आपको बता दें कि आलिया 3 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुई थी और अब उन्होंने वहां से एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
अस्पताल से आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, आने वाला है नन्हा मेहमान
फिल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान से मिलने लंदन पहुंच गई थी। वह 3 दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। आलिया भट्ट ने हॉस्पिटल से अपने फैंस और अपने परिवार के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को अभी 2 महीने ही पूरे हुए हैं और उन्होंने यह बड़ी खुशखबरी साझा कर दी है। आपको बता दें कि आलिया ने अस्पताल से जो तस्वीरें साझा की है उसमें उन्होंने बताया है कि बहुत ही जल्द उनके घर अब नन्हा मेहमान आने वाला है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं और डिस्प्ले पर वह अपने प्यारे बच्चे की तस्वीर देख पा रहे हैं आलिया भट्ट की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।