सलमान खान के साथ ज्यादा दिन नहीं टिक पाती है कोई भी गर्लफ्रेंड् पिता सलीम खान ने बताई वजह

सलमान खान के साथ ज्यादा दिन नहीं टिक पाती है कोई भी गर्लफ्रेंड् पिता सलीम खान ने बताई वजह

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा। लेकिन किसी भी अभिनेत्री के साथ सलमान का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान ने इसकी वजह भी बताई है। सलीम खान का कहना है कि, सलमान के असफल प्यार की वजह उनकी मां सलमा खान है।दरअसल, सलमान खान अपने माता-पिता के साथ फराह खान के शो ‘मेरे बीच’ में आए थे।

इस शो में सलमान के पिता सलीम खान ने सलमान की जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें की।इसके अलावा इस शो में सलमान के परिवार का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला।फराह खान से बातचीत के दौरान सलमान की मां सलमा ने कहा कि, ‘सलमान की जितनी भी गर्लफ्रेंड थी

यहाँ भी पढ़िए  विक्की कौशल से शादी के बाद ऐसी गुजर रही है कैटरीना कैफ की रातें, किराए के घर में रहने को है मजबूर

उनके साथ सलमान का रिश्ता बहुत ही अच्छा था।’लेकिन इसी बीच सलमान के पिता ने मजाकिया अंदाज में कह दिया कि सलमान का सबसे ज्यादा नुकसान उनकी मां ने ही किया है।सलीम खान ने कहा कि, ‘सलमान का सबसे ज्यादा नुकसान उनकी मां ने किया है,क्योंकि सलमान पसंद तो अपने लिए गर्लफ्रेंड करता है

लेकिन बाद में वह उस लड़की में अपनी मां को ढूंढने लगता है और यही वजह है कि लड़कियां उसे छोड़ जाती है।’ सलीम खान ने चुटकुले अंदाज में कहा कि, “सलमान की मां की तरह उसे शायद ही कोई गर्लफ्रेंड प्यार दे सकेगी। अगर वह अपनी गर्लफ्रेंड में मां को ठूसेगा तो वह लड़की भागेगी ही।

यहाँ भी पढ़िए  देखिये आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पहुंचे सलमान खान

बता दें, सलमान खान अपने माता-पिता के बेहद करीब है।वह हमेशा अपने माता-पिता के साथ एक दोस्त की तरह रहते हैं। कहा जाता है कि, हमेशा सलमान खान अपने माता-पिता के साथ ही रहना चाहते हैं और यही वजह है कि वह अपने बड़े घर में कभी शिफ्ट नहीं होते।

बता दें, सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में उस दौर की सबसे मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी को डेट किया था। कहा जाता है कि, संगीता और सलमान की शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन इससे पहले इन दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद सलमान खान का नाम पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली खान के साथ जुड़ा।

यहाँ भी पढ़िए  यह गलत काम करते स्कूल में पकड़ी गयी थी सोनाक्षी सिन्हा , पिता को हाथ जोड़ कर मांगनी पड़ी थी माफ़ी

खबरों की मानें तो सलमान और सोमी ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि सलमान खान का यह रिश्ता भी खत्म हो गया।इसके बाद सलमान खान की जिंदगी में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई। कहा जाता है कि, ऐश्वर्या राय को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान खान के कहने पर ही काम मिला था।

इस फिल्म में दिखाई गई सलमान और ऐश्वर्या के बीच की केमिस्ट्री खूब लोकप्रिय हुई थी। हालांकि, सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी भी बाकी कहानियों की तरह अधूरी रह गई। ऐश्वर्या के बाद सलमान खान का नाम कैटरीना कैफ समेत जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *