शत्रुघ्न सिन्हा बोले- शाहरुख खान की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका पादुकोण का किया जिक्र

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- शाहरुख खान की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका पादुकोण का किया जिक्र

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई लोग उनके सपोर्ट में बोल चुके हैं। इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों को मानना है कि आर्यन को इसलिए टारगेट किया जा रहा है कि वह शाहरुख खान के बेटे हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है। उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को भी डरपोक कहा। शत्रुघ्न ने कहा कि कई लोग शाहरुख से अपना हिसाब बराबर कर रहे हैं।

धर्म बीच में लाना गलत

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि शाहरुख को धर्म के आधार पर टारगेट किया जा रहा है, यह कहना गलत है। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, हम ऐसा नहीं कह सकते कि उनका धर्म वजह बना लेकिन कुछ लोग ये बात बीच में लाने लगे हैं, जो कि सही नहीं है। जो भी भारतीय है, वह भारत का बेटा है और संविधान में बराबर है।

यहाँ भी पढ़िए  होंटो को लेकर ट्रोल हुई नरगिस फाखरी, दिया मुंहतोड़ जवाब- “मेरे सिर्फ होंट ही बड़े नहीं ब…

शाहरुख की वजह से आर्यन

उन्होंने कहा कि आर्यन का नाम ज्यादा उछाला जा रहा है क्योंकि वह शाहरुख खान के बेटे हैं। शत्रुघ्न ने कहा, बेशक शाहरुख खान की वजह से ही उनके बेटे को टारगेट किया जा रहा है। मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट सहित कई लोग गिरफ्तार हुए हैं लेकिन कोई उनकी बात नहीं कर रहा। पिछली बार ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ हुआ था। कई नाम आए थे और जानेमाने भी थे लेकिन दीपिका पर ही फोकस था। शत्रुघ्न ने कहा, इस बार उन्हें इस्तेमाल करने के लिए आर्यन मिल गया है क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है और उन्हें हिसाब बराबर करने का मौका मिल गया।

यहाँ भी पढ़िए  वीडियो : एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने दिखाई बेबाकी, खुलेआम बताया कॉन्डम लगाने का तरीका और फायदे

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *