आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेटे के रूप में होगा सुशांत सिंह राजपूत का पुनर्जन्म, जानिये पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही लोगों को बताया कि वो मां बनने वाली हैं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रहीं थीं। उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर उनके पास ही बैठे थे और अल्ट्रासाउंड मशीन की ओर देख रहे थे। इस तस्वीर को शेयर कर आलिया ने बताया कि बहुत जल्द वो कपूर खानदान को एक नन्हा मेहमान देने वाली हैं। उनकी शादी को अभी दो महीने का ही वक्त हुआ है ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स के बीच बहस भी शुरू हो गई।
हालांकि सोशल मीडिया पर सिर्फ ये ही एक बात चर्चा में नहीं है बल्कि कुछ शरारती तत्वों ने आलिया और रणबीर के बच्चे में सुशांत को ढूंढ लिया और कहने लगे कि ये सुशांत सिंह राजपूत का पुनर्जन्म है। इसके लिए एक नामी चैनल के हवाले से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया जा रहा है जिसमें ये लिखा गया है कि आलिया भट्ट के बच्चे के रूप में सुशांत का पुनर्जन्म।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फर्जी स्क्रीनशॉट
सोशल मीडिया पर जिस नामी चैनल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें इस हैडलाइन के साथ सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर दिख रही है। इतना ही नहीं चैनल का लोगो भी लगा हुआ है जिससे कई लोगों ने ये मान लिया कि चैनल ऐसा दिखा रहा है। हालांकि चैनल ने खुद न्यूज साझा कर लोगों को सच्चाई बताई है। उनका कहना है कि ऐसी खबर ना उन्होंने चलाई है और ना ही इस तरह की खबर छापी है।
चैनल का कहना है कि ये स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी है और फोटोशॉप की मदद से इसे ऐसा रूप दिया गया है। जिस शो का फर्जी स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है वो शो काफी समय पहले बंद हो चुका है। ये पुरी तरह से फेक न्यूज है और शरारती तत्वों द्वारा ऐसा किया गया है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद से अभी तक इंडस्ट्री में उनका नाम एक सवेंदनशील विषय बना हुआ है। इसके बाद भी कुछ ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो सुशांत और आलिया को लेकर इस तरह का मजाक कर रहे हैं।
आलिया और रणबीर को मिल रही बधाई
View this post on Instagram
बात करें आलिया और रणबीर कपूर की तो इसी साल 14 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। आलिया और रणबीर ने मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई। इसके बाद ही दोनों अपनी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए। वहीं अचानक से आलिय़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ये अनाउंस कर दिया की वो रणबीर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
View this post on Instagram
आलिया ने जैसे ही इंस्टा पर ये जानाकारी शेयर की फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे। करण जौहर ने लिखा कि उनका दिल खुशी से भर आया है। अनुष्का शर्मा ने लिखा- मम्मी पापा के क्लब में आपका स्वागत है। प्रियंका चोपड़ा ने भी कपल को ढेरों बधाईयां दी। इसके अलावा कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ, श्रेया घोषाल जैसे तमाम दिग्गजों ने कपल पर ढेर सारा प्यार बरसाया।