किसी को 70 तो किसी को 60 साल में हुआ प्यार, इन 7 एक्टर्स ने बड़ी उम्र में रचाई शादी

किसी को 70 तो किसी को 60 साल में हुआ प्यार, इन 7 एक्टर्स ने बड़ी उम्र में रचाई शादी

किसी ने कहा है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कभी भी किसी के भी साथ हो सकता है। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे सही भी साबित किया है। कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्हें बड़ी उम्र में प्यार हुआ। प्यार हुआ तो उन्होंने शादी रचा ली। इस फेहरिस्त में सनी देओल   के पिता धर्मेंद्र से महेश भट्ट के भाई विक्रम भट्ट तक का नाम शामिल है।

कबीर बेदी ने तीन शादियां की हैं। उन्होंने 70 साल की उम्र में 15 जनवरी 2016 को परवीन दुसांज से तीसरी शादी रचाई।

एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने 16 जनवरी 2011 को अतुल गुर्तु से ब्याह किया। तब सुहासिनी की उम्र 60 साल थी।

नीना गुप्ता ने 54 की उम्र में विवेक मेहरा से शादी रचाई थी।

विक्रम भट्ट ने साल 2020 में श्वेतांबरी सोनी संग दूसरी शादी रचाई है। दूसरी शादी के दौरान विक्रम भट्ट की उम्र 52 साल थी।

कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके और बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज देने वाले मनोज तिवारी 49 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है।

मान्यता दत्त संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता से जब संजय ने शादी की तब उनकी उम्र 48 साल थी।

धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में हुई थी। तब वह मात्र 19 साल के थे। 45 की उम्र में 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचा ली थी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *