करीना कपूर के बचपन में प्रेगनेंट होने से लेकर करण-सिद्धार्थ के रिलेशनशिप तक, इन 8 अफवाहों ने मचाया था बवाल

करीना कपूर के बचपन में प्रेगनेंट होने से लेकर करण-सिद्धार्थ के रिलेशनशिप तक, इन 8 अफवाहों ने मचाया था बवाल

फिल्मी दुनिया का एक अपना अलग ही स्टारडम है और जब इतनी बड़ी इंडस्ट्री है तो इसमें अफवाहों का होना भी लाजमी है। अफवाहएं कभी-कभी स्टार्स को परेशानी में डाल देती हैं, जिसके चलते उन्हें सबके सामने आकर उन हवा-हवाई बातों का खंडन करना पड़ता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे मे..

कैटरीना कैफ आईडेंटिटी मामला

हांगकांग में जन्मी कैटरीना टर्कोट ने भारत आकर मां के सरनेम को हटाकर पिता के सरनेम कैफ को आगे लगाया है। ऐसी अफवाहें थी कि कटरीना नकली पासपोर्ट के साथ भारत में रह रही हैं। बाद में यह बात झूठ निकली, इसके साथ ही उनकी विकी कौशल के साथ शादी की अफवाहें भी सामने आई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर रिलेशनशिप मामला

बॉलीवुड के शेहशाह को लेकर भी अफवाहें उड़ चुकि है। मीडिया में सरकुलेट हुई रिपोर्टस में मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर रिलेशनशिप में थे, सिद्धार्थ को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ब्रेक करण ने ही दिया था, जिसके बाद से ऐसी खबरें आनी शुरू हो गई थी।

शाहरुख और प्रियंका की शादी

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अफवाह थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और गौरी खान को बिना बताए शादी कर ली है। जब गोरी को इसके बारे में पता चला तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। शाहरुख ने कहा कि वे कभी प्रियंका के साथ फिल्म नहीं करेंगे।

स्कूल टाइम में प्रेग्नेंट हुई थिंग करीना कपूर

अफवाह थी कि करीना जब नौवीं क्लास में थी तो वे उस समय प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन बाद में यह बात झूठ निकली। जाहिर सी बात है कि ऐसी खबर से कोई भी इंसान मानसिक तौर पर परेशान हो सकता है।

पूनम सिन्हा की बेटी नहीं है सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा और जानी-मानी एक्ट्रेस रीना रॉय की शक्ल को मिलाया जाता रहा है। ऐसी अफवाह थी कि सोनाक्षी सिन्हा रीना और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। मामले को बढ़ता देख पूनम सिन्हा ने इसे बकवास बताते हुए खारिज कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा की हुई प्लास्टिक सर्जरी

अफवाह थी कि प्रियंका ने खूबसूरती के लिहाज से कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है यह खबर कितनी सही है यह बात पूरी तरह से कोई नहीं जानता। प्रियंका ने अपने संस्मरण अनफर्निश्ड में लिखा है कि उन्हें एक डायरेक्टर ने शरीर के कुछ हिस्सों की सर्जरी के लिए जरूर कहा था, इस संस्मरण में प्रियंका ने काफी खुलासा किया है।

कंगना रनौत का काला जादू मामला

कंगना रनौत और रितिक रोशन विवाद के वक्त कई बातें सामने आई थीं। उसी समय ऐसी अफवाह भी सामने आई थी जिसने सनसनी फैला दी थी। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना के साथ फिल्म राज 2 में काम किया था, तभी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। अध्ययन ने कहा कि कंगना उन पर काला जादू करवाती थी।

अजय और काजोल होने वाले थे अलग

अफवाह थी कि अजय और कंगना रनौत का अफेयर चल रहा है, यह बात पूरी इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई। दोनों वंस अपॉन टाइम इन मुंबई फिल्म से काफी नजदीक आ गए थे। जब यह बात काजोल को पता चली तब दोनों के अलग होने तक की नौबत आ गई थी। अजय देवगन अपनी परिवार को नहीं खोना चाहते थे इसलिए वे कंगना से दूर हो गए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *