वरुण धवन ने बताए अपने बेडरूम सीक्रेट, सबके सामने कहा – बेड पर यह पोजिशन देती है सबसे ज़्यादा मज़ा

पर्दे पर चमचमाते सितारों की असल जिंदगी भी काफी रंगीन और दिलचस्प होती है। ऐसे में फैंस अपने सितारों की निजी जिंदगी के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस को सितारों की तस्वीरें और वीडियोज तो देखने को मिल जाते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है ये उनके इंटरव्यू से ही पता चलता है। अब सितारों की जिंदगी की सबसे ज्यादा चटपटी और मसालेदार बातें टीवी के सबसे चर्चित और विवादित टॉक शो के जरिए मिलती है।
जी हां, करण जौहर के मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण में सितारे जब भी आते हैं कुछ ना कुछ मसालेदार बातें सामने आ ही जाती हैं। अब फिर कॉफी विद करण के सातवें सीजन का आगाज हो चुका है। इस सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आए थे जिन्होंने काफी मजेदार बातें की थीं। अब शो में और भी सितारे मस्ती करते नजर आने वाले हैं।
शो में आने वाले हैं ये सितारे
कॉफी विद करण में बहुत जल्द सामंथा प्रभु अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। सामंथा इससे पहले कॉफी विद करण में नजर नहीं आईं हैं। उन्होंने शो में करण से कहा है कि दुखी शादियों का सबसे बड़ा कारण वो हैं क्योंकि पर्दे पर वो कहानी के3जी( कभी खुशी कभी गम) की दिखाती हैं जबकि असल जिंदगी केजीएफ जैसी होती है। इसके अलावा वो अपने पति नागा चैतन्य संग तलाक के बारे में भी बात करती नजर आएंगी।
आने वाले एपिसोड में वरुण धवन भी नजर आएंगे जिसमें वो अपने बेडरुम सीक्रेट शेयर करते नजर आएंगे। इसके साथ ही प्रोमो वीडियो में सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी काउच पर गॉसिप करती नजर आएंगी। वीडियो में दिख रहा है कि करण सारा अली खान से पूछते हैं कि वो एक कारण बताएं कि वो उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड आखिर उनका एक्स क्यों है। इस पर सारा कहती हैं- क्योंकि वो सभी का एक्स ब्वॉयफ्रेंड है। इस बात को सुनकर जान्हवी भी हैरान रह गईं। इसके अलावा शो में अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, शाहिद कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
इतने करोड़ चार्ज कर रहे करण जौहर
बता दें कि करण जौहर का ये टॉक शो भारत में ससे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक बन चुका है। इस शो की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। कॉफी विद करण में करण जौहर हर सीजन करीब 20 एपिसोड होस्ट करते हैं लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार वो 22 एपिसोड भी होस्ट कर सकते हैं। सीजन 7 के लिए करण जौहर 40 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। खबरों की मानें तो करण एक एपिसोड के करीब 1-2 करोड़ रुपये होस्ट कर रहे हैं।
इस शो का सबसे मजेदार सेगमेंट रैपिड फायर राउंड माना जाता है जिसमें सेलेब्स काफी मजेदार और विवादित बातें भी बोल जाते हैं। फैंस के मन में अक्सर गिफ्ट हैंपर को लेकर भी ख्याल आता है कि आखिर इसमें क्या होता है। आपको बता दें कि इस बार सेगमेंट जीतने वाले को कॉफी विद करण सिग्नेचर मग, ब्राउनीज, ब्लूटूथ स्पीकर्स, पर्सनलाइज्ल कॉफी, एक कॉफी फ्रेंच प्रेस, चॉकलेट, शैंपेन, स्किन कियर प्रोडक्ट और आईफोन दिया जाएगा।