सलमान खान ने दी थी ऐसी धमकी, डर के मारे छोड़ना पड़ा ऐश्वर्या का साथ– विवेक ओबरॉय

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है उनके फैंस की भरमार है। ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं अपनी “आंखों” की वजह से एक अलग पहचान बनाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहु बनने के बाद और भी अधिक चर्चा में आ गई थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक बेटी भी है आराध्या। अक्सर बच्चन परिवार किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बना रहता है।
सलमान और विवेक ओबरॉय के साथ अफेयर के खूब रहे थे चर्चे
ऐश्वर्या राय का सुर्खियों में बना रहना कोई नई बात नहीं है एक तो है बच्चन परिवार की बहू है और एक उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि चर्चे तो होने ही है। कुछ साल पहले सलमान खान के साथ अफेयर को लेकर भी ऐश्वर्या राय खूब चर्चा में रही थी, लेकिन थोड़ी दिनों बाद ही उनका सलमान खान के साथ ब्रेकअप हो गया। उसके थोड़े दिनों बाद ही विवेक ओबरॉय के साथ उनके अफेयर के चर्चे चलने लगे थोड़े दिन बाद विवेक ओबरॉय के साथ भी उनका ब्रेकअप हो गया।
जब सलमान खान के खिलाफ दर्ज करानी पड़ी ‘FIR’
बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी के चर्चे बहुत लंबे समय तक खबरों में रहे थे। और पूरी मीडिया में यह बात फैल गई थी कि सलमान और ऐश्वर्या शादी करने वाले है। लेकिन थोड़े दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया, और बताया जाता है कि ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या राय से मिलने की बहुत कोशिश की और उनका पीछा किया । उनकी इस बात से परेशान होकर ऐश्वर्या ने सलमान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।
जब विवेक ओबरॉय को ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए दी गई धमकी
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी का अंत होने के थोड़े दिनों बाद ऐश्वर्या राय का विवेक ओबरॉय के साथ अफेयर गलियों में चर्चा का विषय बन गया। यह बात सलमान खान को जब पता लगी, तो उन्होंने विवेक ओबरॉय को ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए कहा और कहा जाता है कि उन्होंने विवेक ओबरॉय को धमकी भी दी थी। इसके बाद विवेक ओबरॉय ने ऐश्वर्या राय से दूरियां बना ली थी।