जब एक लड़के ने कंगना रनौत के साथ की थी ऐसी गलत हरकत, बेहोश हो गई थीं एक्ट्रेस

जब एक लड़के ने कंगना रनौत के साथ की थी ऐसी गलत हरकत, बेहोश हो गई थीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से पंगा लेने के लिए जाने जाती हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब कंगना छेड़खानी का ऐसा शिकार हुईं थी। जिसमें वो पांच मिनट तक रास्ते पर ही बेहोश पड़ी रही थीं। क्या था ये पूरा मामला आइए जानें।

लड़कियों के साथ छेड़खानी जैसे आम बात है, फिर चाहें कोई लड़की कितनी ही बोल्ड क्यों न हो। ऐसे ही कंगना रनौत भी शुरू से ही बोल्ड रही हैं, लेकिन स्कूली दिनों में वह भी छेड़खानी से नहीं बच सकी थीं। अपने साथ हुए इस दर्दनाक हादसे का खुलासा उन्होंने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में किया था।

यहाँ भी पढ़िए  जान्हवी कपूर को आई मां की याद, शेयर की बचपन की खूबसूरत फोटो

आमिर ने अपने शो में दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत को इन्वाइट किया था। इस दौरान तीनों ने अपने साथ हुए वाक्ये के बारे में बताया था। कंगना ने इस दौरान अपने साथ हुई छेड़खानी का जिक्र किया था।

कंगना ने बताया था कि एक बार वह चंडीगढ़ में स्कूल से घर जा रही थीं, तभी एक लड़का बाइक से उनके पीछे लग गया था। इसके बाद उसने चेस्ट पर आकर इतनी तेजी से मुक्का मारा कि वह साइकिल से गिर पड़ीं और 5 मिनट तक बेहोश रही थीं।

कंगना ने बताया था कि होश आने पर सबसे पहले उन्हें इस बात की चिंता थी कि कहीं, उस लड़के को ऐसा करते किसी ने देखा तो नहीं था। जिसके बाद वो खुद को संभालते हुए किसी तरह से तुरंत अपने घर पहुंचना चाहती थीं।

यहाँ भी पढ़िए  चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी नही बनना चाहती थी हेमा, इसलिए हुई थी मजबूर

उस समय कंगना ने आमिर से कहा था कि समाज में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले लड़के खुद को बहुत दिलेर समझते हैं, लेकिन असल मायने में वह बेहद डरपोक होते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *